महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार कई प्रकार की योजनाएं लाते रहती है। जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर तथा सशक्त बन सके। हरियाणा में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए वाह के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा निरंतर रूप से कई योजनाएं तथा कार्य किए जाते हैं।
जिससे कि महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता तथा स्वरोजगार या रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के उत्थान तथा विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किया है। जिसका नाम हरियाणा महिला समृद्धि योजना है।
आज हम इस लेख में हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे तथा यह भी बताएंगे कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा इसी के साथ इस योजना का उद्देश्य तथा लाभ के बारे में भी बताएंगे तो आइए शुरू करते हैं:
हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2022 क्या है
यह महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई गई एक महत्वकांक्षी तथा महत्वपूर्ण योजना है। इसे हरियाणा सरकार ने केवल अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं के लिए बनाया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना को लाकर पिछड़ी हुई जाती की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इसके माध्यम से केवल ऐसी महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा जो गरीब परिवार में आती है तथा वह अनुसूचित जाति श्रेणी में आती है इसके माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। इसके माध्यम से उन्हें ₹60000 तक का लोन प्राप्त होगा। इसमें उन्हें केवल 5% वार्षिक दर पर लोन प्रदान करवाया जाएगा। जिससे कि वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य
वर्तमान समय मेंमहिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं लाई जा रही है। यह हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लाया गया है। इसका यह उद्देश्य है कि जो महिलाएं अपना व्यवसाय चालू करना चाहती है और उन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।
वह सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से ₹60000 तक का लोन प्राप्त कर सकती है। उन्हें केवल 5% वार्षिक ब्याज दर पर यह लोन प्राप्त हो जाएगा। इसके माध्यम से वह अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर पाएंगे। इस योजना का यह भी उद्देश्य है कि ज्यादातर अनुसूचित जाति की महिलाएं कम शिक्षित तथा पिछड़ी हुई है।
उन्हें आधुनिक जीवन शैली के बारे में कुछ भी नहीं पता है, इसीलिए उन्हें भारत के विकास तथा उत्थान के लिए सभी वर्ग का समान रूप से योगदान होना अनिवार्य है। इसके माध्यम से वह स्वरोजगार प्राप्त करेंगे तथा अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करने में सहायता करेंगे ताकि लोगों की बेरोजगारी दूर हो सके।
महिला समृद्धि योजना किन–किन कार्यो के लिए लोन प्रदान किया जाएगा
यह एक ऐसी योजना है जिससे महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए लाया गया है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। महिलाओं को निम्नलिखित कार्यों के लिए लोन प्राप्त होगा:-
- टोकरी बनाना
- चाय की दुकान
- कपड़े की दुकान
- सिलाई की दुकान
- डेयरी फार्मिंग
- पशुपालन
- ब्यूटी पार्लर
- चूड़ी की दुकान
- सौंदर्य प्रसाधन की दुकान
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- यदि कोई आवेदक किसी अन्य राज्य का है तो उसके पास 5 साल का हरियाणा का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा की श्रेणी में आना चाहिए।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- पैन कार्ड नंबर
- पहचान पत्र
- वोटर आईडी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- शैक्षणिक दस्तावेज
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
जो भी इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-
सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा।
अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस पेज में New User or Register Here का विकल्प दिखाई देगा, उसमें आप क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
इसमें योजना का ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएंगी, सभी जानकारी को उचित तरीके से भर दे और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आप को लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
इस लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से Log in के बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इसमें “सेवाओं के लिए आवेदन करें” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद “सभी उपलब्ध सेवाएं देखें” इस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा इसमें महिला समृद्धि का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसमें आप सारी जानकारी भर दे, जैसे आवेदक का नाम, माता या पिता का नाम, स्थाई पता, आधार कार्ड नंबर पैन कार्ड नंबर आदि सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे।
अब आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा सारे दस्तावेजों को अपलोड कर दें और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करते हैं।
इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लिए Offline आवेदन कैसे करें
जो भी लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार से है:-
सबसे पहले उन्हें नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा।
वहां पर संबंधित अधिकारी को अपने व्यापार के बारे में बताना होगा।
अधिकारी आपको आवेदन फॉर्म देगा उस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सावधानीपूर्वक भर दे।
इसमें आपसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगा जाएगा।
आवेदन फॉर्म तथा दस्तावेजों को अटैच करके संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
अब आवेदन पत्र की एक फोटो कॉपी अपने पास रख ले।
कुछ दिनों के बाद आपसे संपर्क किया जाएगा।
यदि लोन पास हो जाता है तो आपके बैंक खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी।
इस तरह से आप बड़े आसानी से इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभ
इसका सबसे अच्छा लाभ यह है कि यह केवल महिलाओं के लिए बनाई गई है।
इस योजना के माध्यम से राज्य के केवल अनुसूचित जाति श्रेणी की महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा।
इसमें महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त होगा।
इस योजना के माध्यम से व्यवसाय शुरू कर के अन्य लोगों को भी रोजगार प्राप्त होगा।
इसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा उन्हें ₹60000 का लोन प्राप्त होगा।
इसमें केवल 5% वार्षिक ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाएगा।
इससे महिलाएं अपनी आर्थिक तंगी को दूर कर पाएंगी।
इससे महिलाएं बेरोजगारी दूर कर पाएंगे।
अपना खुद का कारोबार शुरू करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो पाएंगे।
महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
महिलाएं सशक्त बनेगी।
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2022 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है। हमने इस लेख में लगभग इस योजना से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी है।। यदि यह लेख आपको पसंद आता है तो अपने परिवार तथा उन महिलाओं को अवश्य साझा करें ताकि वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी कर सकें।